सूबे की चुनावी जंग का सबसे रोचक मुकाबला 21 नवंबर को वारासिवनी में
योगी आदित्यनाथ और उमा भारती के साथ अमित शाह भी ठोकेंगे ताल
विधानसभा चुनाव में प्रचार का सबसे रोचक मुकाबला 21 नवंबर को होने जा रहा है, जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहली बार अपने साले संजय सिंह मसानी के खिलाफ जनता के बीच जाकर बोलेंगे। इस दौरे में शिवराज के साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। अभी तक संजय के मामले में खामोश रहे चौहान अपनी इस सभा में उनको हराने और भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील करेंगे।
![]() |
| चुनाव प्रचार के दौरान हेलीकॉप्टर में घर से आया भोजन करते शिवराज |
मुख्यमंत्री हाल ही में 15 नवंबर को बालाघाट जिले की तीन विधानसभा
सीट परसवाड़ा, कटंगी और लांजी
में चुनावी सभाएं ले चुके हैं। लोगों को उम्मीद थी कि उनकी जिले की पहली चुनावी
सभा वारासिवनी में भाजपा और शिवराज को निशाने पर रख रहे संजय के खिलाफ होगी, लेकिन ऐसा नहीं
हुआ। जिले के वारासिवनी मे सीएम की डिमांड आने के बाद अब 21 नवंबर को मुख्यमंत्री
अपने साले के खिलाफ चुनाव प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। इस क्षेत्र में पार्टी
उनके साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को भी उतार रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अमित शाह भी 23 तारीख को बालाघाट में सभा लेकर जिले की सभी छह सीटों पर पार्टी
प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे। इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती
को लोधी मतदाताओं के प्रभाव वाले इस क्षेत्र में उतारा जाएगा।
चतुष्कोणीय मुकाबले में वारासिवनी
दस उम्मीदवार वाली वारासिवनी सीट पर मुकाबला चतुष्कोणीय हो गया है।
भाजपा विधायक और प्रत्याशी योगेंद्र निर्मल के खिलाफ पार्टी के बागी युवा नेता
गौरव पारधी हैं तो कांग्रेस प्रत्याशी संजय सिंह की मुश्किल पूर्व विधायक और
जिलाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल मैदान में निर्दलीय उतर कर बढ़ा रहे हैं।
क्षेत्र की जनता मेरे साथ है और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी पूरी
तरह पार्टी की सरकार बनाने के लिए सहयोग कर रहे हैं। जहां तक भाजपा छोडऩे का सवाल
है तो मैंने भाजपा से टिकट मांगा था तब मुख्यमंत्री जी ने टिकट देने में असमर्थता
जताई थी और कहा था कि आप अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हो। इसलिए जो मुझे उचित
लगा वो निर्णय लिया। संजय सिंह मसानी, कांग्रेस प्रत्याशी वारासिवनी
No comments:
Post a Comment